उत्तराखंड : लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें, विदाई से पहले मतदान

0
Pauri Garhwal Voting
तस्वीर पौड़ी गढ़वाल

हल्द्वानी/लालकुआं | उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है, इस बीच प्रदेशभर से लोकतंत्र के उत्सव की खूबसूरत तस्वीरें सामने आने लगी है। यहां नैनीताल जिले में लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदा होने से पहले दुल्हन बनी गायत्री चंदोला ने दैलिया मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला जिसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर को रवाना हुई।


ADVERTISEMENTS
नवविवाहिता दुल्हन ने किया मत का प्रयोग (तस्वीर – गायत्री चंदोला, हल्दूचौड़)

दुल्हन गायत्री चंदोला ने बताया कि वह दैलिया गांव से पली बढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील भी की है कि सभी काम जरूरी है मगर वोट डालना भी बहुत जरूरी है इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इधर युवा पीयूष जोशी ने भी अपने मत का प्रयोग किया उन्होंने कहा कि वह देहरादून थे मगर सिर्फ एक वोट की खातिर यहां पहुंचे हैं उन्होंने भी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

इसके अलावा ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आई है यहां दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में मतदान किया। चम्पावत जिले में तीन पीढ़ियों के एक साथ मतदान की सुन्दर तस्वीर सामने आई है, यहां पाटन-पाटनी के मतदान केंद्र में आज सबसे पहले “तीन पीढ़ियों” ने अपने मत का प्रयोग किया।

Champawat VOTING

उत्तराखंड में 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत

उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है, लोकसभा सीट की बात करे तो नैनीताल-उधमसिंह नगर में 26.46%, अल्मोड़ा में 22.21%, पौड़ी गढ़वाल में 24.43%, हरिद्वार में 26.47%, टिहरी गढ़वाल में 23.23% मतदान हुआ है। प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

ADVERTISEMENTS