HomeBreaking NewsUPSC Result : तनुज पाठक ने पाया 72वां स्थान, ऐसे की तैयारी

UPSC Result : तनुज पाठक ने पाया 72वां स्थान, ऐसे की तैयारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। तनुज पाठक ने यूपीएससी UPSC की परीक्षा में रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की। साथ ही एक खास तरीका भी अपनाया। जिससे वह यूपीएससी की परीक्षा 72वां रेंक प्राप्त कर पास कर पाये। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली।

बता दें कि तनुज पाठक ने सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। इसके बाद आइआइटी रुड़की से बीटेक किया। तनुज के पिता त्रिलोचन पाठक सहकारिता विभाग में कार्यरत हैं। रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और तीसरे प्रयास में सफलता मिली। घर में रहकर स्वयं ही परीक्षा की तैयारी की। इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध सामग्री का भी अध्ययन में प्रयोग किया।

शीशमहल, काठगोदाम निवासी तनुज पाठक ने साल 2014-18 तक आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में बीटेक भी किया था इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित एक private company में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी करने लगे। साल 2018-20 तक दो साल नौकरी करने के बाद उन्होंने हल्द्वानी आकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनने का ही था, इसलिए नौकरी छोड़कर घर पर रहकर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दीं।

तनुज ने युवाओं को दिए यह टिप्स

तनुज पाठक कहते हैं कि उन्होंने बेसिक पर ही ज्यादा फोकस किया और एनसीईआरटी की किताबों व दो-तीन अंग्रेजी अखबारों का निरंतर अध्ययन किया। साथ ही करेंट अफेयर्स पर जोर दिया और यूपीएससी के पुराने पेपरों का गहराई से अध्ययन किय।

उनका कहना है कि शंकराचार्य, बुद्ध के विचारों से उन्हें अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। आईएएस बनने के लिए कॉलेज के सीनियर छात्रों से प्रेरणा और माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। उनके पिता त्रिलोचन पाठक हल्दूचौड़ स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं और माता आशा पाठक बरेली रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं।

तनुज की मां ने कही यह बात

तनुज की मां आशा पाठक ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में अच्छी सैलरी पर नौकरी कर रहा था लेकिन एक दिन उसने अचानक नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने की इजाजत मांगी। परिवार में इस पर काफी चर्चा हुई तो पिता त्रिलोचन पाठक की राय के बाद तनुज को तैयारी छोड़ने की इजाजत मिल गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments