HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जवानों ने रैली निकाल दिया अग्नि सुरक्षा का संदेश

बागेश्वर: जवानों ने रैली निकाल दिया अग्नि सुरक्षा का संदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍🏻 अग्निशमन सेवा दिवस मनाया, शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आज यहां अग्निशमन महकमे ने अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। जिसमें शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसकी थीम— ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें’ है। इस थीम पर जवानों ने आज जागरूकता रैली निकाली और लोगों को अग्नि सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया था। अग्निशमन सेवा सप्ताह बलिदानियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कहा कि फायर वीक 21 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान स्मृति परेड में वीर जवानों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। बलिदानियों को पुष्पचक्र तथा पुष्प अपिर्त किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अग्निसुरक्षा जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लाेगों को आग से बचाव की जानकारी देगी। इस मौके पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत, गणेश चंद्र, त्रिलोक राम, नवीन जोशी, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments