HomeUttarakhandAlmoraदु:खद समाचार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बगड्वाल की धर्मपत्नी मोहिनी का निधन

दु:खद समाचार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बगड्वाल की धर्मपत्नी मोहिनी का निधन

ADVERTISEMENTS

✍🏻 अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों समेत तमाम लोगों में शोक की लहर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अल्मोड़ा अर्बन कापरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड्वाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगड्वाल का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की उम्र की थीं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह करीब 07 बजे अंतिम सांस ली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की धर्मपत्नी के निधन का दुखद समाचार मिलते ही कांग्रेसजनों समेत तमाम लोगों में शोक की लहर छा गई। इसके बाद कांग्रेस के लोकसभा चुनाव कार्यालय में शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें मोहिनी बगड्वाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. मोहिनी बगड्वाल बेहद सादगी, कर्तव्यनिष्ठ व कुशल व्यवहार के लिए जानी जाती रही। इधर कांग्रेस के जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने बताया कि आज अपराह्न स्व. मोहिनी बगड्वाल के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान माल रोड अल्मोड़ा लाया जा रहा है और कल यानी 10 अप्रैल को प्रात: 9 बजे उनकी शवयात्रा निकलेगी और मोक्षधाम विश्वनाथ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शोकसभा में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला, ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, रमेश नेगी, संजय सिंह, गीता महरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, मनीराज मटेला, गोविन्द महरा, एड. कुन्दन भण्डारी, एड. जगदीश तिवारी, एड. वैभव पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, एड. केवल सती, तारा चन्द्र साह, डा. मनोज कुमार जोशी, दीपक कुमार, अख्तर हुसॆन, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया। दूसरी ओर मोहनी बगड्वाल के असामयिक निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments