HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रोजेदारों ने देश में अमन—चैन की दुआ मांगी

बागेश्वर: रोजेदारों ने देश में अमन—चैन की दुआ मांगी

⏭️ माह—ए—रमजान के आखिरी शुक्रवार को अदा की अलविदा की नमाज

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की। अल्ला की इबादत के लिए रोजेदारों ने सिर झुकाया। रोजेदारों ने अल्लाह से देश में अमन तथा चैन कायम रखने की दुआ मांगी।

माहे रमजान में रमजान की अलविदा जुमा पर अल्लाह की इबादत में नमाज पढ़ना बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि अलविदा जुमा पर नमाज पढ़ने वालों की अल्लाह कामना पूरी करता है। ईद के चांद से पहले का यह आखिरी जुमा होता है। ईद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। ईद पर घरों में विशेष खानपान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी बनते हैं। ईद के लिए सिवइयां समेत अन्य चीजों की खरीदारी की जा रही है। मुफ्ती बिलाल काशमी ने नमाज पढ़ाई। कहा कि हर मुस्लमान पर फर्ज है, ईद के नमाज से पहले जकात तथा सतका जरूर करें। इस मौके पर अफजल हुसैन, इकरार अहमद, मोहसिन, हसीब सिद्दकी, असलम, आरिफ, मोइद्दीन, दानिश अहमद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments