हल्द्वानी समाचार | रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास लीसा फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
ADVERTISEMENTS
तत्काल टीम ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। फिलहाल किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था, आग किस वजह से लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।