HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: पुरोला में मुख्यमंत्री Dhami और उम्मीदवार माला राज्य...

Lok Sabha Elections 2024: पुरोला में मुख्यमंत्री Dhami और उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में रोड शो

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: जनसभा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने स्टेडियम से नाग राज मंदिर, कुमोला रोड, मुख्य बाजार होते हुए सभा स्थल तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया.

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज टिहरी संसदीय क्षेत्र से BJP प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में पुरोला में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये. CM Dhami ने सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Modi के नेतृत्व में देश महिला सशक्तिकरण और विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर काम कर रहा है.

पिछले 10 वर्षों में BJP सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, रोजगार, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता एवं कई अन्य जनोपयोगी कानूनों के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है।

जनसभा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने स्टेडियम से नाग राज मंदिर, कुमोला रोड, मुख्य बाजार होते हुए सभा स्थल तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया. उन्होंने PM Modi के कुशल नेतृत्व का हवाला देते हुए महारानी राजलक्ष्मी शाह को वोट देने की अपील की. इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य BJP में शामिल हो गये.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments