HomeBreaking Newsआज CM अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी, गिरफ्तारी के खिलाफ AAP...

आज CM अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी, गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

नई दिल्ली | शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम CM आवास से ED ने गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया। RML अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विरोध प्रदर्शन भी करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी दिल्ली CM का मेडिकल किया जा सकता है। ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए के प्रयास करेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे। केजरीवाल की पेशी और AAP के प्रदर्शन लेकर दिल्ली स्थित ITO पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की। इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के.कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का देशभर में प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे हम बीजेपी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह खुला विरोध है। जो भी तानाशाही के खिलाफ है उन सभी का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है। आप नेता आतिशी ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के सदस्यों से समर्थन का आश्वासन दिया है। Join WhatsApp Group

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments