HomeBreaking NewsBudaun Murder : 02 बच्चों की निर्मम हत्या का दूसरा आरोपी जावेद...

Budaun Murder : 02 बच्चों की निर्मम हत्या का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Budaun Double Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में गत मंगलवार को दो मासूमों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस की मदद से सेटेलाइट चौराहे से दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बदायूं ले गई है। इधर SSP of Badaun Alok Priyadarshi ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में स्वयं सरेंडर करने पहुंचा था।

वायरल हुआ वीडियो Budaun Murder Case

इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें जावेद ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है।

जावेद पर था 25 हजार का इनाम

पुलिस की कई टीमें जावेद की तलाश में जुटी थीं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। ज्ञात रहे कि यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विनोद के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments