नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी की। पहले चरण में 19 अप्रैल को 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
ADVERTISEMENTS
इनमें तमिलनाडु की 33, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अनादमन और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर पहले चरण में मतदान होगा।
नामांकन इस महीने की 27 तारीख तक भरे जा सकते हैं। मतदान 19 अप्रैल को होगा। लोकसभा की 543 सीटों के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में होंगे। मतगणना 4 जून को होगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।