HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जनता का आशीर्वाद मिलेगा, पूरा विश्वास—प्रदीप टम्टा

बागेश्वर: जनता का आशीर्वाद मिलेगा, पूरा विश्वास—प्रदीप टम्टा

✍🏿 कांग्रेस प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा, चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अल्मोड़ा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कपकोट का भ्रमण किया और नुक्कड़ जनसभा कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला पूर्व जिला अध्यक्ष लोकमानी पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे जोशो खरोश के साथ लोकसभा चुनाव में जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि इस लुटेरी सरकार ने जनता की गाड़ी कमाई को चंदे के रूप में लूटा है और देश की तमाम संस्थाओं को बेचा जा रहा है। सांसद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा बोले कि ”आज का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आज का चुनाव गरीबों को बचाने का चुनाव है। देश में 10 प्रतिशत लोगों ने देश के 90 प्रतिशत लोगों का संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने गांव गांव को पैदल नापे हैं। उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों को भली भांति जानता हूं। पूर्व में जनता ने अपना प्रेम रूपी आशीर्वाद मुझे दिया और इस बार भी मुझे ये आशीर्वाद मिलेगा, ऐसा मुझे विश्वास है।”

संचालन दीपक गढ़िया ने किया। कार्यक्रम में गोविंद बिष्ट, चामू देवली, महिमन गढ़िया, नरेंद्र राठौर, अर्जुन भट्ट, खिलाप दानू, भवान कोरंगा, रंजीत कोहली, विक्की सुरकाली, जगदीश बाफिला, गणेश सुरकाली, हरीश जोशी, दिनेश टाकुली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments