HomeNationalखाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकले थे तीन दोस्त;...

खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकले थे तीन दोस्त; बेकाबू कार ने रौंदा – 2 की मौत, 1 गंभीर

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश | गोरखपुर में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने 3 युवकों को रौंद दिया। इसमें 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक करीब 100 फीट उछलकर दूर गिरा। जबकि बाकी दो युवक भी कई फीट दूर गिरे। तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर है।

हादसे के बाद कार सवार चालक मौके से भाग गया। घटना गोरखनाथ इलाके के रामनगर की है। हिट एंड रन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, इसमें कार का नंबर नहीं दिख रहा है। पुलिस ने रात में ही शहर में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू की। लेकिन देर रात तक चालक पकड़ में नहीं आया।

हिट एंड रन का शिकार तीनों युवक जाहिदाबाद मोहल्ले के रहने वाले हैं। पहचान मोइन अख्तर, अकील अहमद और ताहिर के रूप में हुई। मोइन और अकील की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि कार की स्पीड 100 से 120 के बीच रही है। इसमें दिख रहा है सड़क खाली है। तीनों युवक सड़क पर जा रहे हैं। पीछे से तेज रफ्तार कार आती है और पलक झपकते ही टक्कर मार देती है। टक्कर से सड़क की तरफ चल रहा युवक उछलकर दूर गिरा। बाकी, दो को कार रौंदते हुए निकल गई। इसके बाद कार रुकी नहीं और वहां से नकहा पुल की ओर भाग गई।

रात 10 बजे जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था। इस वजह से कार सवार भाग निकले। हालांकि, टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों में लोग बाहर निकल आए। तीनों युवक सड़क पर अलग-अलग जगहों पर पड़े थे। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से गोरखनाथ थाना पास में ही है। ऐसे में पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त मोइन (42) और अकील अहमद (38) के रूप में हुई है। दोनों मृतक और घायल बड़े बिजनेसमैन थे। मोइन (42) और अकील अहमद (38) पावरलूम चलाते ​थे और उनका गोरखनाथ इलाके में टैक्सटाइल्स सहित अन्य कई बिजनेस थे। तीनों आसपास ही रहते थे, इसलिए रात खाना खाकर साथ टहलने निकले थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments