HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बालक घायल

बागेश्वरः तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बालक घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः तेज गति से दौड़ रही एक बाइक की चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया। महिला होमगार्ड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने मानवता का फर्ज निभाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

रविवार को गोमती पुल के समीप अज्ञात बाइक की चपेट में आने से 11 वर्षीय हर्षित पुत्र प्रमोद घायल हो गया। वह बेहोशी की हालत में था। वहां ड्यूटी से लौट रही महिला होमगार्ड कोमल मलियाल और हिमानी बिष्ट ने त्वरित कार्रवाई की। घायल को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. कनुप्रिया चैहान ने उसका उपचार किया। उन्होंने बताया कि सिर, कंधा और मुंह में चोट है। उसकी हालत में सुधार है। इधर, महिला होमगार्ड के कार्य की स्वजन ने सराहना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments