HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : पेपर लीक की अफवाह के बीच एनसीसी की परीक्षा स्थगित

नैनीताल : पेपर लीक की अफवाह के बीच एनसीसी की परीक्षा स्थगित

नैनीताल | एनसीसी के सी सर्टिफिकेट से जुड़ा प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह रविवार सुबह फैल गई। जिस कारण अचानक परीक्षा शुरू होते ही मुख्यालय के आदेश पर सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा दोबारा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नैनीताल डीएसबी परिसर में एनसीसी के प्रभारी प्रोफेसर एचसीएस बिष्ट ने बताया कि एनसीसी मुख्यालय से निर्देश सुबह लगभग 10 बजे आए। जिसमें अचानक ही परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद नैनीताल डीएसपी में होने वाली एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

बताया कि एनसीसी कैडेट परीक्षा देने के लिए अपने कक्षाओं तक पहुंच गए थे पर उससे पहले ही परीक्षा को रोकने के आदेश मिले। इस परीक्षा में रानीखेत, रामनगर, नैनीताल एवं पॉलिटेक्निक के 300 एनसीसी कैडेट परीक्षा में बैठ रहे थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments