अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की एक अति आवश्यक बैठक 5 अगस्त 2020 को यहां नंदा देवी मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए अल्मोड़ा गोदाम से संबंधित सभी दुकानदारों को आवश्यक रूप से बैठक में पहुंचने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। उनकी मांगों के संबंध में अब तक शासन—प्रशासन से हुई वार्ता के बाद भी कोई स्थाई समाधान नही निकल सका है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।