HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विभिन्न पदों के लिए बिके डेढ़ दर्जन नामांकन पत्र

अल्मोड़ा: विभिन्न पदों के लिए बिके डेढ़ दर्जन नामांकन पत्र

ADVERTISEMENTS

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के अल्मोड़ा नगर इकाई के लिए चुनाव प्रक्रिया नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन में आज शुरू हो गई है। विभिन्न पदों के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी की अध्यक्षता में सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट एंव यूसूफ तिवारी द्वारा विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र एंव चुनाव नियमावली जारी की।

आज नामांकन प्रक्रिया समिति में वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, हरेन्द्र वर्मा, अनूप गुप्ता, मनोज वर्मा, दिनेश मठपाल, दिनेश जोशी, कमल बिष्ट, दीक्षित जोशी, जगत भट्ट, संजय साह, अर्जुन बिष्ट, सलमान अंसारी, मुख्य मीडिया प्रभारी मनोज सिंह पवार आदि ने सहयोग किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में करीब 2300 व्यापारियों की सदस्यता पूर्ण हो चुकी है। अब जांच कमेटी द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। नगर के व्यापारियों में चुनाव के लिए काफी उत्साह बना हुआ है। चुनाव संचालन समिति बेहद सादगी एंव निष्पक्षता से चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए जुटी है। आज नामांकन फार्म बिक्री की प्रक्रिया देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्त सह पर्यवेक्षक मनोज सनवाल एंव राजेन्द्र सिंह बिष्ट की निगरानी में सम्पन्न हुई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि कल 13 फरवरी यानी कल मंगलवार को चुनाव कार्यालय गीता भवन नन्दादेवी मन्दिर में पूर्वाह्ल 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन फार्म जमा होंगे, 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 15 फरवरी को प्रत्याशियों की नाम वापसी होगी। इसके बाद 16 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे और 25 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन अपराह्न 03 बजे से मतगणना आरम्भ होगी। उसी रोज देर सांय परिणाम घोषित होंगे।

सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुरूरानी, हिमांशु काण्डपाल, संजय साह( रिक्खू), हरीश बिष्ट, मो. नौशाद, दीपेश चन्द्र जोशी एंव उपाध्यक्ष पद के लिए आनन्द सिंह भोज, भीमा पवार, दीपक जोशी, महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, चन्द्रा रावत एंव महासचिव पद पर रोहित साह व दीप चन्द्र जोशी एंव उपसचिव पद के अमन टकवाल व जयप्रकाश एंव कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु बिष्ट एंव रोहित लाल ने नामांकन पत्र खरीदे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments