HomeUttarakhandAlmoraसेना के जवान संजय सिंह ऐरी के पार्थिव देह की सैन्य सम्मान...

सेना के जवान संजय सिंह ऐरी के पार्थिव देह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। ग्राम स्याली (स्यालीधार) निवासी सेना के जवान सेवन कुमाऊं में कार्यरत संजय सिंह ऐरी का लखनऊ में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर के अल्मोड़ा पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ तुंगेश्वरी घाट में अंतिम संस्कार हुआ।

अल्मोड़ा पहुंचा शहीद संजय सिंह का पार्थिव शरीर

सेवन कुमाऊं में कार्यरत 39 वर्षीय हवलदार संजय सिंह ऐरी के निधन पर ग्राम सभा स्यालीधर के ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ने एक शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर को कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों द्वारा घर लाया गया। सूचना मिलते ही उनके घर पर ग्रामवासियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों का जमवाड़ा लग गया। तत्पश्चात उनके पार्थिव शरीर को स्थानीय घाट तुंगेश्वरी घाट ले जाकर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

हवलदार संजय सिंह ऐरी की 6 व 9 वर्ष की दो पुत्रियां हैं। इनके पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। इनके बड़े भाई रवि ऐरी अल्मोड़ा अर्बन सहकारी बैंक में कार्यरत हैं। माता देवकी देवी पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। ऐसी घटना से उनके परिवारजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

इस दु:खद अवसर पर सभी क्षेत्रवासी गमगीन दिखाई दिये। इस मौके पर ग्राम प्रधान पल्लवी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, ग्राम प्रधान महेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह कनवाल, पूर्व प्रधान आनंद सिंह ऐरी, पंकज ऐरी, पूर्व प्रधान लाल सिंह लटवाल, पूरन सिंह ऐरी, कुंदन तिलारा, सुरेश भंडारी, वीरेंद्र बोरा, महिपाल नेगी, राम सिंह नगरकोटी, भूपाल सिंह नगरकोटी, दीपक नगरकोटी, ओमप्रकाश नगरकोटी आदि उपस्थित थे। इधर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधायक माननीय मनोज तिवारी, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल ने भी श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments