HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना देकर खींचा डीडीए की तरफ ध्यान

अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना देकर खींचा डीडीए की तरफ ध्यान

ADVERTISEMENTSAd

👉 जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर यहां गांधी पार्क में धरना दिया गया। जिसमें प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई गई। समिति ने संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

पूर्व तय कार्यक्रमानुसार सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग आज मंगलवार को गांधी पार्क अल्मोड़ा में एकत्रित हुए और उन्होंने दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक दो घंटे धरना दिया और जिला विकास प्राधिकरण को जनहित में समाप्त करने की मांग दोहराई। साथ ही इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया गया कि सालों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार मांग की लगातार अनसुनी कर रही है। जो पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा है। आज धरने में हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, भारत रत्न पाण्डेय, चंद्रमणि भट्ट, शहाबुद्दीन, प्रतेश कुमार पांडे, एके अवस्थी, हर्ष कनवाल, बीके पांडेय, लक्ष्मण सिंह ऐठानी व ललित मोहन पंत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments