HomeBreaking Newsदेहरादून : कैनाल रोड के पास बच्चे पर गुलदार ने किया हमला,...

देहरादून : कैनाल रोड के पास बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

Dehradun News | देहरादून में कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। रविवार शाम करीब सवा छह बजे लोगों ने बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो मौके की ओर दौड़े। देखा वहां पर निखिल घायल हालत में पड़ा था।

उसके दोस्तों ने लोगों को बताया कि वे सभी यहां पर आग जलाकर खेल रहे थे। एक गुलदार ने निखिल पर पीछे से हमला किया और उसे खींचकर ले जाने लगा, लेकिन, जब उन्होंने हल्ला किया तो गुलदार वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से निखिल को दून अस्पताल में भर्ती कराया। निखिल के सिर पर गुलदार के दांतों से बड़ा और गहरा घाव हो गया।

दून अस्पताल में उसका करीब एक घंटे तक इलाज चला। दून अस्पताल के मुख्य पीआरओ महेंद्र भण्डारी ने बताया कि घायल निखिल का सिटी स्कैन व मरहम पट्टी के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं जाखन, राजपुर, आईटी पार्क व कैनाल रोड इलाके में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है। डीएम सोनिका ने बताया कि डीएफओ मसूरी ने लैपर्ड को पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी है।

बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। यह गुलदार भी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments