HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी लीला टम्टा नहीं रहींं

अल्मोड़ा: पूर्व उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी लीला टम्टा नहीं रहींं

ADVERTISEMENTS

👉 विभिन्न संगठनों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व शिक्षाधिकारी व समाजसेवी लीला टम्टा का आज शनिवार प्रात: ​देहावसान हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के उम्र की थी। सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहने से वह काफी लोकप्रिय रहीं। उनके निधन पर तमाम संगठनों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कल यानी रविवार को होगा।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा निवासी पूर्व उप शिक्षा निदेशक लीला टम्टा सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में जुड़ गई। वह ​कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही और अल्मोड़ा उपभोक्ता फोरम की सदस्य भी रहीं। वह डे केयर सेंटर की संस्थापक सदस्यों में से एक थी। कई संगठनों में रहकर उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक समाजसेवी के रुप में लोकप्रिय हुई। पूर्व उप शिक्षा निदेशक लीला टम्टा के निधन से कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उनके निधन पर नगरपालिका अल्मोड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है और कहा कि स्व. लीला टम्टा ने सदैव समाज के दुख—दर्द को समझने व लोगों की सेवा करने का कार्य किया। उनके निधन से शहर ने एक अच्छा समाजसेवी खो दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समाज सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वाहिनी के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि लीला टम्टा ने सेवानिवृत्ति के बाद समाज के विविध कार्यों में सक्रियता से हिस्सा लिया। वाहिनी के महासतिव पूरन चन्द्र तिवारी, एड. जगत रौतेला, अजय मित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, अजय मेहता, हारिस मुहम्मद ने भी दुख व्यक्त किया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती ने सुश्री लीला टम्टा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा कि उन्होंने एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments