अल्मोड़ा। पुलिस ने 56 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उनि सुरेन्द्र सिंह रिग्वाल चौकी एनटीडी द्वारा चैकिंग की जा रही थी। इस बीच लक्ष्मेश्वर तिराहे से आगे धार की तूनी के पास वाहन संख्या यूके-01बी-7053 को रोका गया। उसमें कैलाश सिंह रावत पुत्र स्व. मनोहर सिंह निवासी- धुलागांव रैलाकोट के कब्जे से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब (कीमत-5600 रूपये) बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।