HomeBreaking Newsमुस्लिम समाज, सद्भावना मिसाल : राम लला प्राण—प्रतिष्ठा पर नहीं बिकेगा मीट

मुस्लिम समाज, सद्भावना मिसाल : राम लला प्राण—प्रतिष्ठा पर नहीं बिकेगा मीट

ADVERTISEMENTS

📌 लखनऊ सहित समस्त अवध में बंद रहेंगी मीट की दुकानें

लखनऊ। भगवान श्री राम लला के प्राण—प्रतिष्ठा समारोह के दिन लखनऊ सहित समस्त अवध क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने सद्भावना की मिसाल पेश की है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने 22 जनवरी, 2024 को समस्त मीट की दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है।

लखनऊ में मांस की दुकानें चलाने वाले ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश संगठन ( AIJQ) के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी ने उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ब्रजेश पाठक को जारी पत्र में अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में होने जा रही प्राण—प्रतिष्ठा पर शुभकामनाएं दी हैं।

मीट विक्रेता संघ ने लिया बड़ा फैसला

कुरैशी ने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर लखनऊ में मीट की दुकानें बंद रहेंगी। बताया कि मीट विक्रेता संघ ने ये फैसला लिया है। उन्होंने पत्र में कहा कि यहां रहने वाले सभी लोग अवधवासी हैं।

अवध क्षेत्र अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीराम जी की प्राण—प्रतिष्ठा में सद्भावना बनाये रखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि 22 जनवरी 2024 को बिल्लौचपुरा, सदर कैंट, फतेहपुर, लाटूश रोड व लखनऊ के समस्त मीट व्यवसायी अपना कारोबार बंद रखेंगे।

 राम लला प्राण—प्रतिष्ठा पर नहीं बिकेगा मीट
राम लला प्राण—प्रतिष्ठा पर नहीं बिकेगा मीट
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments