HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गेस्ट हाउस में ठहरे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बागेश्वर: गेस्ट हाउस में ठहरे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, बागेश्वर: जिले की कपकोट तहसील के पोथिंग गांव निवासी एक व्यक्ति की जिला मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के पोथिंग गांव निवासी विनोद राम तीन दिन पहले जिला मुख्यालय पहुंचा और यहां एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रहने लगा। रविवार की सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला, तो उन्होंने बाहर से देर तक खटखटाया, लेकिन अंदर कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो विनोद बिस्तर पर सोया था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रख दिया।

इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे। उसके बाद पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं है। आसपास किसी तरह का जहर आदि भी नहीं था। कमरा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments