HomeUttarakhandAlmoraराउमावि चमुवा के होनहार मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल

राउमावि चमुवा के होनहार मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल

जागेश्वर/अल्मोड़ा। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चमुवा के चार बच्चों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाकर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष गड़कोटी ने बताया कि कक्षा 6 में पढऩे वाले चार विद्यार्थियों आदित्य कार्की, सौरभ कार्की, हिमांशु कार्की व नीमा ने यह सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में आदित्य कार्की को 96, सौरभ कार्की ने 95, नीमा ने 92 और हिमांशु कार्की ने 83 नम्बर पाकर यह परीक्षा पास की है।

विद्यालय में पढऩे वाले छात्र सौरभ कार्की का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो चुका है। विद्यालय के सभी शिक्षको ने चयनित सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही गांव के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

मालूम हो कि माह अक्टूबर में सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत यह परीक्षा करवाई गई थी। इस परीक्षा में प्रदेश के सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने भाग लिया था।

इस परीक्षा के लिए 120 नम्बर के दो पेपर दिए गए थे, जिसमें सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 10 प्रतिशत को प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चुना जाना था। सफल हुए बच्चों को प्रतिमाह कक्षा छह में 600, सात में 700 कक्षा आठ में 800, कक्षा नौ में 900 और दस में 1000 रुपए मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments