HomeBreaking NewsLove : उत्तराखंडी से हुआ प्यार, कर्नाटक से आई प्रेमिका, पुलिस के...

Love : उत्तराखंडी से हुआ प्यार, कर्नाटक से आई प्रेमिका, पुलिस के सामने ही..

ADVERTISEMENTS

News Insights : कहते हैं सच्चा प्यार कभी झुकाये नहीं झुकता है। जमाने की कोई भी ताकत दो सच्चे प्रेमियों को जुदा नहीं कर सकती। ऐसा ही कुछ वाक्या आज पेश आया। जब कर्नाटक से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने प्रेमी के लिए उत्तराखंड भाग कर आई एक लड़की की तलाश में कर्नाटक पुलिस उत्तराखंड पहुंच गई। लड़का—लड़की से हुई गहन पूछताछ के बाद कर्नाटक पुलिस ने प्रेमी जोड़े के बीच से हट जाने का फैसला लिया और वापस लौट गई। इलाके में कर्नाटक से आई युवती के खूब चर्चे हो रहे हैं।

News In Detail : यह प्रेम कहानी प​ब्जी गेम साथ शुरु हुई। बताया जा रहा है कि गेम खेलते—खेलते कर्नाटक की एक लड़की की उत्तराखंड के लड़के से घनिष्ठता हो गई। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। फिर एक दिन वह भी आया जब लड़की ने अपना घर—बार लड़के के लिए छोड़ दिया और कर्नाटक से भाग कर उत्तराखंड आ गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

लड़की के अभिभावकों का चढ़ा पारा, थाने में दर्ज की शिकायत

लड़की का भागना उसके माता—पिता को बहुत नागवार गुजरा। जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री की गुमशुदगी कर्नाटक के स्थानीय थाने में दर्ज करा दी। कर्नाटक पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती का पता भी लगा लिया। उसकी लोकेशन उत्तराखंड आ रही थी।

उत्तराखंड के बाजपुर पहुंच गई कर्नाटक पुलिस

आज रविवार को कर्नाटक पुलिस लड़की की लोकेशन को ट्रेक करते हुए बाजपुर कोतवाली पहुंच गई। उनके साथ लड़की के परिजन भी थे। जिसके बाद बाजपुर पुलिस की मदद से लड़के और लड़की को थाने बुलवा लिया गया। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने लड़की से विस्तृत पूछताछ करी। तब युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है। वह जिस लड़के से प्यार करती है उसके साथ उसने शादी भी कर ली है। बकायदा युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र भी दिखाया। उसने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दिया।

कर्नाटक पुलिस हारी, प्रेम दिवानी जीत गई

हालांकि लड़की के परिजनों के दबाव में हलांकी कर्नाटक पुलिस ने लड़की को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन जांच में जब यह पता चला कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं तो पुलिस ने हार मान ली। जिसके बाद कर्नाटक पुलिस उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते हुए वापस लौट गई।

यह भी जानिए

पुलिस ने बताया कि प्रेमी लड़का बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा का रहने वाला है। पब्जी गेम का शौकीन रहा है। गेम खेलने के दौरान उसका प्रेम कर्नाटक  Karnataks की लड़की से हो गया। फिर लड़की कर्नाटक से हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंची। उसके बाद सीधे बाजपुर आई। गत 07 दिसंबर को इस जोड़े ने सब रिजस्ट्रार कार्यालय में शादी कर दी। इस शादी का लड़के के घर वालों ने भी समर्थन किया। कोतवाली में तैनात एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने बताया कि युवती और युवक दोनों बालिग है। अतएव किसी किस्म का कोई केस नहीं बनता है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने भी यही बात दोहराई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments