HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: लोक गायकों ने मचाई धूम, दर्शक तो दर्शक अतिथि भी थिरके

गरुड़: लोक गायकों ने मचाई धूम, दर्शक तो दर्शक अतिथि भी थिरके

👉 दर्शन फर्सवाण, दीपा नगरकोटी व गोविंद ने बांधा समा
👉 कत्यूर महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम मची, भारी भीड़ उमड़ी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर): कत्यूर महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। देर रात लोक गायक दर्शन फर्सवाण, दीपा नगरकोटी व गोविंद गिरी के गीतों पर लोग झूमते नजर आए। अतिथियों ने भी जमकर ठुमके लगाए।


पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव में बुधवार की रात जैसे ही दर्शन फर्सवाण, दीपा नगरकोटी व गोविंद गिरी ने मंच संभाला, उमड़ी भीड़ ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोक गायक दर्शन फर्सवाण ने जैसे ही हे नंदा, हे गौरा, कैलाश की जाता गीत गाया तो दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे। लोक गायिका दीपा नगरकोटी के गीतों पर भी दर्शक जमकर थिरके। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान विधायक पार्वती दास, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, जगदीश आर्य, संयोजक नंदन सिंह अल्मिया, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, डीके जोशी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईओ आरके जोशी,हरीश जोशी, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, मधुसूदन जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, दीवान नेगी, दीवान नेगी, बबलू नेगी, जेसी आर्या, हरीश रावत, महेश बिष्ट ठाकुर, रविशंकर बिष्ट, केआर आर्या आदि मौजूद थे।
गंगा आरती व दीपोत्सव में उमड़ी भीड़


बुधवार की रात बैजनाथ मंदिर के आगे गोमती तट पर गंगा आरती व दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। अनामय आश्रम कौसानी के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार किया। विधायक पार्वती दास, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने गंगा मैया की आरती उतारी। गुरुवार को कत्यूर महोत्सव में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
प्रदीप के भजनों से बैजनाथ भक्तिमय

बुधवार की रात कत्यूर महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में युवा भजन गायक प्रदीप गुरुरानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। प्रदीप के स्वर की सभी ने तारीफ की और बाबा बैजनाथ की नगरी भक्तिमय हो गई। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक रमेश जोशी कान्हा व उनकी टीम ने पुष्पांजलि गायन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कत्यूर महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम पेश किए। बच्चों के कार्यक्रमों ने लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। संचालन देवेंद्र मेहता ने किया।
माल्दे मैदान में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल

कत्यूर महोत्सव के दौरान पर्यटन विभाग पावर्ड पैराग्लाइडिंग का आयोजन कर रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने माल्दे मैदान से पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही साहसिक खेलों को बढावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडरी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी मौजूद आदि उपस्थित थे, लेकिन कत्यूर महोत्सव में गुरुवार को माल्दे मैदान से उड़ रहे पैराग्लाइडिंग का तेल समाप्त हो गया। जिससे लोग आधे दिन बाद उसका आनंद नहीं उठा पाए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments