HomeUncategorizedस्वाद आ गया : अल्मोड़ा में यहां हुई भोजन माताओं की पाक...

स्वाद आ गया : अल्मोड़ा में यहां हुई भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS

News Highlights : अल्मोड़ा के जलना में आज विकासखंड के तमाम स्कूलों से आई भोजन माताओं के बीच हुई पाक कला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। भोजन माताओं ने भट्ट—गहत के डुबके, पालक कापा जैसे पहाड़ी व्यंजनों के अलावा कई अन्य तरह के पकवान बनाए। जिन्हें खाकर निर्णायकों को भी जायके का स्वाद आ गया।

भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता, पुरस्कृत करतीं खंड शिक्षा अधिकारी
भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता, पुरस्कृत करतीं खंड शिक्षा अधिकारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र जलना लमगड़ा अल्मोड़ा में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय जूनियर हाई स्कूल जलना की प्रेमा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इन व्यंजनों को किया गया तैयार

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली भोजन माताओं द्वारा हरी सब्जी, कड़ी, भट्ट व गहत के डुबके, पालक का कापा, काले चने, मिक्स दाल, मिक्स सब्जी, मादिरा की खीर, सूजी का हलवा आदि व्यंजन बनाए गए।

निर्णायक मंडल ने की सराहना

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉक्टर नुजहत जहीन, सी.पी.डी.ओ निर्मला साह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका भावना जोशी, अर्जुन व गौरव (छात्र) ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। फिर योग्य भोजन माताओं का पुरस्कार के लिए चयनित किया। खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा सुश्री प्रेमा बिष्ट Prema Bisht ने भोजन माताओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन स्कूल में बच्चों को भी परोसे एवं साफ—सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता
भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का परिणाम

पाक कला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना की भोजन माता कमला देवी प्रथम, राजकीय जूनियर हाई स्कूल जलना की प्रेमा देवी द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पौधार की तारा देवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कृत प्रतिभागियों को क्रमशः 1500, 1000 व 500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में एम.डी.एम.प्रभारी संजय कुमार जोशी जीत सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, ज्योति पंत, महेंद्र अधिकारी आदि ने विशेष सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments