HomeUttarakhandAlmoraराजकीय जू.हा. शिक्षक संघ के डा. महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष, बोरा महामंत्री

राजकीय जू.हा. शिक्षक संघ के डा. महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष, बोरा महामंत्री

📌 शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के कौशल मे वृद्धि हेतु चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षकों से संबंधित कई समस्यों पर चर्चा हुइ। इस मौके पर संघ की नव ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर भी किया गया। जिसमें डा.महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष व महेंद्र सिंह बोरा महामंत्री महामंत्री चुने गए।

ADVERTISEMENTSAd
Dr. Mahendra Singh Miral President of Teachers Association
Dr. Mahendra Singh Miral President of Teachers Association

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जलना में हुआ। इस बैठक में विकासखंड लमगड़ा के 16 जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय बिष्ट एवं महामंत्री युगल मठपाल थे।

Dr. Mahendra Singh Miral President of Teachers Association

द्वीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल स्तर पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के संदर्भ में विस्तार से शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये। संघ के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मिराल ने नई शिक्षा नीति 2020 की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफ.एल.एन) नवाचारी शिक्षा, राष्ट्रीय आविष्कार ज्ञानदीप, स्वच्छता एवं समावेशी शिक्षा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिष्ट ने सभी जूनियर स्कूलों मे प्रत्येक विषयों के पृथक अध्यापकों एवं प्रधानाध्यपक को नियुक्त करने की मांग रखी। जिला महामंत्री युगल मठपाल ने शिक्षकों के वित्त से संबंधित लंबित प्रकणों के निराकरण की बात कही। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान NIEPA द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान द्वारा “सुश्री प्रेमा बिष्ट खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा” को पुरस्कृत होने पर हर्ष व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के कौशल मे वृद्धि हेतु चलायी जा रही योजनाओं क्रियांवित करने का आह्वान किय एवं निर्वाचित कार्यारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की।

नव कार्यकारिणी का हुआ गठन

इस मौके पर नव कार्यकारणी का गठन किया किया। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयनित किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में डा.महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष, संजीव जोशी उपाध्यक्ष , मंजू तिवारी महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बोरा महामंत्री, जुगल भट्ट कोषाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। समापन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिले से आए अध्यक्ष तथा महामंत्री द्वारा शपथ दिलाई गई।

ब्लॉक कार्यकारणी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेंद्र सिंह मनराल, गजेंद्र गोस्वामी, तारा सिंह गहतोड़ी, अनिता बिष्ट, मीना साह, गीता बिष्ट, त्रिलोक सिंह, मीनाक्षी भट्ट एवं पुष्पा वर्मा आदि ने सहयोग दिया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments