HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : आदतन अपराधी हैं यह चारों, 06 माह के लिए...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आदतन अपराधी हैं यह चारों, 06 माह के लिए हुए जिला बदर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार लोगों को छह—छह माह के लिया जिला बदर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह चारों आदतन अपराधी हैं और नशे के अवैध कारोबर से जुड़े रहे हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को अपराध एवं नशे से मुक्ति दिलाने हेतु समस्त प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के क्रम में हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्षनीरज भाकुनी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिसके बाद आदतन नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 अपराधियों को जिनके विरूद्ध पूर्व में ही थाना बनभूलपुरा में नशीले पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी करने के संबंध मे अभियोग दर्ज है, की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

जिला बदर का आदेश प्राप्त होने पर चारों को 06-06 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया है। इन लोगों को छह माह की अवधि के दौरान बिना अनुमति जनपद में प्रवेश ना करने की हिदायत दी गई गयी।

जिला बदर आरोपियों का विवरण —

जिला बदर किए गए आरोपियों में मुजाहिद पुत्र बाहर अली निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल, हसीन पुत्र महेन्दी हसन निवासी गफूर बस्ती थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल, अब्दुल बहाव पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा के अलावा रियासत पुत्र लियाकत निवासी नई बस्ती थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल शामिल हैं।

यह रहे पुलिस टीम में शामिल —

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के अलावा उप निरीक्षक शंकर नयाल, कुशल सिंह नगरकोटी, पुष्कर आर्या, कमल पंत व कांस्टैबल सत्यजीत राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments