HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 02 पेटी अवैध शराब के साथ 01 दबोचा

अल्मोड़ा: 02 पेटी अवैध शराब के साथ 01 दबोचा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलछीना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 02 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पेटशाल आरएफसी गोदाम के समीप नितेश लोहनी पुत्र माधवानंद लोहनी, निवासी न्यू शेरा कालोनी, पिथौरागढ़, हाल पता-पेटशाल, थाना धौलछीना, अल्मोड़ा के कब्जे से 02 पेटियों में 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी नितेश ने बताया कि वह सरकारी ठेकों से शराब खरीद कर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक दाम में बेचकर लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहा था। बरामद शराब की कीमत 7,680 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी व धीरेन्द्र बड़ाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments