HomeUttarakhandAlmoraअयोध्या में विराजेंगे राम लल्ला, ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में मनेगा उत्सव

अयोध्या में विराजेंगे राम लल्ला, ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में मनेगा उत्सव

ADVERTISEMENTS

CNE ALMORA/यहां ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान ​श्री राम लल्ला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन मंदिर में सुंदरकांड के अलाव, दीपोत्सव व आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माघी खिचड़ी का आयोजन किया जायेगा। जो कि रविवार, 21 जनवरी, 2024 को होगा। तय हुआ कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर में भी उत्सव मनाया जायेगा।

वक्ताओं ने कहा कि मंदिर परिसर में अयोध्या में भगवान राम लल्ला के विराजने पर बेतालेश्वर मंदिर में सांय 4 बजे सुंदरकांड होगा। उसके बाद दीपोत्सव, आतिशबाजी, आरती के पश्चात मिष्ठान व प्रसाद वितरण किया जायेगा। बैठक में तय हुआ कि महाशिवरात्रि से पूर्व मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

बैठक की अध्यक्षता राम अवतार तथा संचालन दिनेश गोयल ने किया। बैठक में मंदिर के महंग राहुल गिरि महाराज, देवेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, अभय साह, मनोज वर्मा, कैलाश जोशी, पूरन चंद्र कांडपाल, दीप चंद्र पाटनी, गंगा सिंह फर्तयाल, पूरन चंद्र भट्ट, दीपक तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, मनीष साह, कैलाश साह, दिनेश गोयल, अमित साह, नरेंद्र लाल साह, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हरीकृष्ण कपूर, भाव्या साह, मोनू भट्ट, दिनेश जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments