HomeUttarakhandAlmoraविधानसभा का सत्र बुला पारित करें क्षैतिज आरक्षण का विधेयक

विधानसभा का सत्र बुला पारित करें क्षैतिज आरक्षण का विधेयक

ADVERTISEMENTS

CNE Almora News/ आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिये जाने का विधेयक शीघ्र विधानसभा सत्र बुलाकर पारित करने की मांग की।

पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड सरकार की नौकरियों 100 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण प्राप्त था। किसी व्यक्ति के द्वारा इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में वाद दायर किया जिसमें सरकार ने प्रभावी पैरवी नहीं की और न ही राज्य आंदोलनकारी इस संबंध में अन्यान्य कारणों से कोई कदम समय रहते उठा पाये।

जिससे आरक्षण पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी। विगत 7-8 वर्षों से जहां राज्य आंदोलनकारी आरक्षण बहाली की मांग कर रहे हैं वहीं सरकार केवल आश्वासन दे रही है और आधी—अधूरी कार्यवाही कर रही है। जिससे आरक्षण बहाल नहीं हो पा रहा है। अब राज्य आंदोलनकारियों के बच्चे भी सरकारी नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके हैं।

इसलिए राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार की सभी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिये जाने संबंधी विधेयक शीघ्र विधानसभा का सत्र बुलाकर पारित किये जाने की मांग पत्र में की है। पत्र में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, शंकर दत्त के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments