HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आरपार की लड़ाई पर उतरे मांस विक्रेता, क्रमिक अनशन शुरू

बागेश्वर: आरपार की लड़ाई पर उतरे मांस विक्रेता, क्रमिक अनशन शुरू

ADVERTISEMENTS

👉 10 दिन ठप है कारोबार, पालिका पर उपेक्षा का आरोप

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां आर—पार की लड़ाई पर उतरे मांस विक्रेता क्रमिक अनशन पर उतर आए हैं। उन्होंने आज से कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिन से उनका कारोबार बंद है। पालिका उपेक्षा कर रही है। उन्होंने मांग के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।

गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से ऋण लेकर व्यापारी स्वरोजगार कर रहे हैं। पालिका ने उन्हें दुकानें बंद करने के नोटिस दिए हैं। दुकान खोलने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। वह बैंकों की किश्त भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीट और मुर्गा बिक्रेताओं के पास जिला पंचायत के समय से लाइसेंस हैं। पालिका उन्हें लाइसेंस निर्गत नहीं कर रही है।

उन्होंने क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया। पहले दिन राजू वर्मा और प्रमोद वासाकोटी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान जगदीश कार्की, पुष्कर किरमोलिया, हेम जोशी, इंदु चौधरी, प्रदीप चंदोला, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, शंकर रावल, रवि, पूजा, कविता कार्की, विक्की साह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments