HomeUttarakhandAlmoraआधार अपडेट के लिए पूरा दिन बर्बाद ! गांव—गांव में लगायें नि:शुल्क...

आधार अपडेट के लिए पूरा दिन बर्बाद ! गांव—गांव में लगायें नि:शुल्क कैंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पनुवानौला/अल्मोड़ा। आधार अपडेट कराने के लिए कुछ गिने—चुने बैंकों में संबंधित संस्थाओं को अधिकृत किए जाने के चलते दूरस्त ग्रामीण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र आधार अपडेट के लिए लोगों को शहर आना पड़ता है।​ जिसमें उनके समय और धन की बरबादी होती है। राज्य आंदोलनकारी संगठन ने शासन से इसके लिए प्रत्येक ग्राम में नि:शुल्क कैंप लगाये जाने की मांग की है।

राज्य आंदोलनकारी संगठन ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर आधार अपडेट कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क कैम्प लगाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने आधार अपडेट कराने के लिए कुछ गिने-चुने बैंकों में संबंधित संस्थाओं को ही अधीकृत किया है, जो अधिकतर शहरों में ही हैं।

दूर—दराज से काम छोड़ आने की मजबूरी

दूर—दराज के ग्रामीण अपनी ध्याड़ी मजदूरी छोड़कर कर शहर में आते हैं। इन संस्थानों में दिनभर लाइनों में लगते हैं और कभी नेटवर्क की समस्या, भीड़ के बढ़ जाने, संस्थाओं द्वारा सीमित संख्या में अपडेट करने के चलते से बिना काम हुए वापस जाने को मजबूर हो जाते हैं।

अलग—अलग शुल्क वसूली का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि आधार अपडेट कराने के लिए अलग-अलग संस्थाएं अलग अलग मनमाना शुल्क भी ले रही हैं। जिससे आम जनता को परेशानी होने के साथ-साथ उनका काफी समय तथा धन भी बरबाद हो रहा है। इसलिए आधार अपडेट कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री कैम्प लगाने के साथ साथ अपडेट कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के निर्देश संबंधित विभाग को देने की मांग पत्र में की गयी है। पत्र में ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, गोपाल सिंह बनौला आदि के हस्ताक्षर हैं।

आधार अपडेट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments