HomeBreaking Newsनाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, बनाये शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, बनाये शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। नाबालिग युवती को बहला—फुसला अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, बनाये शारीरिक संबंध, गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, बनाये शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने गत 28 नवंबर को अपनी नाबालिग बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

आदेशों के अनुपालन में पिथौरागढ़ कोतवाल हिमांशु पंत के नेतृत्व में नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने गत 10 दिसंबर को गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर लिया।

नाबालिग युवती ने कही यह बात

युवती ने पुलिस को बताया कि उसे विक्रम कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र भगत राम निवासी गराली तहसील बंगापानी अपने साथ ले गया था। युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 363/366/376 IPC व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर दी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल कुशल सिंह ने आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments