HomeAccidentहल्द्वानी : शादी समारोह से लौट रहे अल्मोड़ा निवासी युवक की सड़क...

हल्द्वानी : शादी समारोह से लौट रहे अल्मोड़ा निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी | शादी समारोह से देर रात लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को एसटीएच भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के भतरौजखान स्थित बिहाड़ (सीम) निवासी जय प्रकाश (35) रविवार को रामनगर में शादी समारोह में गए थे। देर रात समारोह से काशीपुर की तरफ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में घायल युवक को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थय केंद्र रामनगर भेजा। हालत गंभीर होने की वजह से घायल को एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments