खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, वॉलीबॉल में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम

0
Block level sports Mahakumbh concludes
Block level sports Mahakumbh concludes

📌 जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में शामिल होंगे विजेता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आदर्श उच्चतर राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में चल रहे खंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 का समापन खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पीएस जंगपांगी ने किया। अंतिम दिवस हुए मुकाबलों के अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम रहा।


ADVERTISEMENTS
खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, वॉलीबॉल में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम
खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, वॉलीबॉल में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम

तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 के अंतिम दिन अंडर 14 व अंडर 17 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। अंडर 14 आयु वर्ग में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम व होली एंजिल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। 17 आयु वर्ग में भी न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम रहा।

तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के सफल आयोजन में ब्लॉक खेल समन्वयक पंकज टम्टा, नवीन वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, महेश भंडारी, सुरेश वर्मा, रमेश चर्तुवेदी, दीप पांडे, मोहन भट्ट, धन सिंह धौनी, नवनीत पांडे, हरि प्रकाश खत्री, जगदीश सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा नंदन सिंह बिष्ट, पवन बिष्ट, ज्योति भारती, बेबी जैड़ा, पंकज मेर एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी कल मंगलवार 12 दिसंबर को खेल मैदान हवालबाग में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS