HomeUttarakhandAlmoraइंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का लगा आरोप, गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का लगा आरोप, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

📌 महिला थाना पुलिस की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। रानीखेत तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोप में बेतालघाट के युवक की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवक ने पहले इंस्टाग्राम में एक युवती से दोस्ती की। बाद में उसके साथ संबंध भी बनाए। युवती नाबालिग थी। अतएव युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम के अनुसार गत 26 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र उपराड़ी, तहसील रानीखेत में अभियुक्त हिमांशु द्वारा उसकी नाबालिग बहिन के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एफआईआर पंजीकृत कराई गयी थी। जिसमें आरोपी हिमांशु फरार चल रहा था।

अपराध नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण गंभीर प्रवृति का होने पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग की विवेचना तत्काल थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या के सुपुर्द कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या द्वारा गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। जिसके बाद आरोपी हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह को गत दिवस रानीखेत पुल, कालिका मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजीकृत एफआईआर में आईपीसी व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाबालिग बालिका से पूछताछ में उसके द्वारा अभियुक्त हिमांशु के साथ इंस्ट्राग्राम में दोस्ती होने उसके द्वारा बहलाफुसला कर दुष्कर्म करना बताया गया। आरोपी हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र तेज सिंह ग्राम बजेड़ी, पोस्ट धनियाकोट, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल का रहने वाला है। पुलिस टीम में महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या, सुदेश, राजीव जोशी व अनिल जोशी शामिल रहे।

उत्तराखंड : 6 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments