HomeUttarakhandUdham Singh Nagarभोजन करते वक्त कट गई जीभ, डॉक्टर ने लगाए टांके, मौत

भोजन करते वक्त कट गई जीभ, डॉक्टर ने लगाए टांके, मौत

सितारगंज। भोजन के दौरान दांत से जीभ कटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने संबंधित चिकित्सक को मौत का जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि डॉक्टर ने मना करने के बावजूद उसकी जीभ में टांके लगा दिए। जिससे अत्यधिक रक्त बहने से युवक की कुछ दिन बाद मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज की है। यहां गणेश मंदिर के रहने वाले नवल कुशवाहा के अनुसार गत 23 नवंबर को खाना खाते समय उसके बेटे नितिन कुशवाह की जीभ कट गई।

यह देख वह उसे तत्काल किच्छा रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय ले आये। जहां एक डॉक्टर ने जीभ में टांके लगाने की बात कही। जिसके लिए परिजनों ने मना किया, लेकिन डॉक्टर ने जीभ के हिस्से को सुन्न कर टांके लगा दिए। दवा का असर खत्म होने पर युवक की जीभ में दर्द शुरू हुआ और खून बहने लगा।

नवल का कहना है कि इसके बाद वह दोबारा अपने बेटे नितिन को लेकर अस्पताल आये, लेकिन संबंधित चिकित्सक नहीं मिले। कई बार प्रयास के बावजूद उस डॉक्टर से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद में वह अपने बेटे को लेकर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले आये। जहां उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई।

मृतक के पिता नवल ने पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इधर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments