HomeAccidentहल्द्वानी : आमपड़ाव के पास खाई में गिरी कार, हादसे में भाजपा...

हल्द्वानी : आमपड़ाव के पास खाई में गिरी कार, हादसे में भाजपा नेता की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट स्थित आमपड़ाव के पास एक कार हादसे में लालकुआं निवासी भाजपा नेता की मौत हो गई। घटना का पता आज सुबह चला जब राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। भाजपा नेता के मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपनी टैक्सी चलाते थे। बुधवार सुबह उन्होंने टेंडर डालने के लिए बग्वाली पोखर रानीखेत जाना था। उन्होंने अपने मित्र से कार मांगी। वे कार से सुबह 8:30 बजे रानीखेत को निकल गए।

रात करीब 7:30 बजे उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया कि वह कैंची मंदिर से आगे आ गए हैं। जल्द ही घर आ जाएंगे। जब काफी देर तक उनका फोन नहीं आया तो पत्नी ने उन्हें कई फोन किए लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। उन्होंने उनकी सूचना सचिन कुमार के दोस्त को भी दी। दोस्त उन्हें ढूंढने के लिए ज्योलीकोट तक गया। लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिए।

सुबह करीब सात बजे पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एक कार आमपड़ाव के पास खाई में गिरी है। उसमें कोई आदमी दिख रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने फोन से सूचना सचिन की पत्नी को दी। पुलिस उन्हें खाई से निकालकर बेस अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर सचिन की मौत पर कई भाजपा नेता मोर्चरी पहुंचे। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सचिन के दो लड़कियां हैं। एक पांच साल और दूसरी की उम्र डेढ़ साल है। सचिन का एक बड़ा भाई और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments