HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक नहीं खुलने पर जताया...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक नहीं खुलने पर जताया रोष

ADVERTISEMENTS

📌 सीएम—मंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध—प्रदर्शन का ऐलान किया है।

मीडिया को जारी बयान में भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि बार—बार सरकार से अनुरोध करने के बाद भी मेडिकल कालेज मैं ब्लड बैंक की स्थापना नही की जा रही है, जो की बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्मोड़ा जिले की उपेक्षा की जा रही है। यहां केवल जिला चिकित्सालय में ही ब्लड बैंक है जिससे सारा लोड अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय पर पड़ रहा है। आए दिन विवाद की स्तिथि पैदा हो रही है और अल्मोड़ा शहर का माहोल खराब हो रहा है।

भोज ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज मैं ब्लड बैंक की स्थापना नहीं की तो कांग्रेस अल्मोड़ा में आने पर मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखा के विरोध प्रर्दशन करेगी।

देहरादून में आठ और नौ को रहेगा रूट डायवर्ट, प्लान देखकर ही घर से निकलें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments