HomeDelhiतीन राज्यों में जीत पर BJP मुख्यालय में जश्न, मोदी बोले- भारत...

तीन राज्यों में जीत पर BJP मुख्यालय में जश्न, मोदी बोले- भारत माता का जयघोष तेलंगाना तक पहुंचना चाहिए

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी ने भारत माता के जयघोष से अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं। मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। ये हैं हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हमारे गरीब परिवार।

इन चार जातियों को सशक्त करने से देश सशक्त होने वाला है। आज भी मेरे मन में यही भाव है। मैं अपने माताओं-बहनों और बेटियों के सामने अपने युवा साथियों, किसान भाइयों के सामने, गरीब भाइयों के सामने नतमस्तक हूं।

उन्होंने कहा- आज की विजय ऐतिहासिक है। अभूतपूर्व है। आज सबका साथ सबका विकास की भावना जीती है। आज विकसित भारत के आव्हान की जीत हुई है। आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत हुई है।

वंचितों के लिए वरीयता की जीत हुई है। राज्यों के विकास की सोच की जीत हुई है। आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। मैं इस मंच से सभी मतदाताओं को आदर पूर्वक नमन करता हूं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा पर भरपूर विश्वास जताया है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब अपने परिवारजनों से इतना प्यार मिलता है। विश्वास मिलता है।

जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की हर रणनीति पर काम किया। यह उनके नेतृत्व की जीत है। ये चुनाव बताते हैं कि देश में अगर किसी की गारंटी है तो सिर्फ मोदी की गारंटी है। इंडिया अलायंस ओबीसी के नाम पर घडियाली आंसू बहाते हैं। वे यह भूल जाते हैं कि देश का पीएम ओबीसी है। कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को गाली देते हैं। उनको गाली देने का मतलब, ओबीसी, पिछडी जाति के लोगों को गाली देना है।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को आए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की 167 और कांग्रेस की 62 सीटें आ रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को 56, कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटें मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments