HomeBreaking Newsभाजपा को बहुमत, राजस्थान में होगी अब महंत बालकनाथ 'योगी' की सरकार...

भाजपा को बहुमत, राजस्थान में होगी अब महंत बालकनाथ ‘योगी’ की सरकार !

ADVERTISEMENTS

✒️ तिजारा सीट पर ने दर्ज की जीत

CNE DESK/राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। यहां की बहुचर्चित अलवर की तिजारा सीट में भाजपा के महंत बालकनाथ ‘योगी’ (Mahant Balaknath) ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान से करीब हजारों वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान को हराया

उल्लेखनीय है कि इस सीट पर कांग्रेस ने मुस्लिक कार्ड खेलते हुए इमरान खान को टिकट दिया था। जवाब में भाजपा ने यहां से कट्टर हिंदूवादी नेता बालकनाथ योगी को मैदान में उतारा। इस सीट पर महंत बालकनाथ योगी ने 07 हजार से अधिक वोटों से इमरान को हराया है।

बता दें कि तिजारा एक मुस्लिम व यादव बाहुल्य सीट है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान इससे पहले बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ते आए थे। रोचक तथ्य यह है कि यहां बीएसपी ने पहले इमरान खान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में कांग्रेस ने उनको अपने खेमे में शामिल कर लिया।

कौन हैं बालकनाथ Mahant Balaknath !

तिजारा सीट से चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 39 वर्षीय महंत बाबा बालकनाथ अलवर से सांसद हैं। वह एक फायर ब्रांड भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं। बालकनाथ की तुलना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाती रही है। यहां तक कि राजस्थान में उन्हें ‘राजस्थान का योगी’ कहकर संबोधित किया जाता है। उनके चुनाव प्रचार में स्वयं उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे।

राजनीति में उन्होंने साल 2019 में झंडे गाड़े। जब लोकसभा चुनाव में उन्हें उतारा गया। राजस्थान के अलवर से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा। फिर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से पराजित किया था।

सीएम की दौड़ में होने की बात को किया खारिज

बातचीत में महंत बालकनाथ ने कहा कि तिजारा सीट की जनता ने उन पर और भाजपा पर विश्वास जताया है। जिसके लिए वह जनता के आभारी है। भय मुक्त समाज के निर्माण के लिए उनकी सरकार कार्य करेगी। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कहीं भी सीएम की दौड़ में नहीं है। ऐसा वह नहीं सोचा करते हैं। उनका काम बस जनता की सेवा करना है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments