HomeUttarakhandAlmoraBADMINTON : ध्रुव नेगी, मनसा रावत और गायत्री रावत ने जीते स्वर्ण...

BADMINTON : ध्रुव नेगी, मनसा रावत और गायत्री रावत ने जीते स्वर्ण पदक

YONEX-SUNRISE ALL INDIA JUNIOR RANKING BADMINTON TOURNAMENT 2023

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

CNE DESK/उदयपुर, राजस्थान में हुए ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में ध्रुव नेगी, मनसा रावत और गायत्री रावत ने स्वर्ण पदक जीते।

उत्तराखण्ड के ध्रुव नेगी ने बालक एकल वर्ग के फाइनल में कर्नाटक के तुषार सुवीर को 21-10 और 21-15 से हराकर बालक एकल अंडर19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

सेमीफाइनल में ध्रुव नेगी ने तेलंगाना के रुशेंद्र तिरुपति को 21-19 और 21-13 से हराया। बालिका युग़ल वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की मनसा रावत और गायत्री रावत की जोड़ी ने उड़ीसा की प्रगति परीदा और विशाखा टोप्पो को 21-13 और 21-14 से हराया।

सेमीफाइनल में मनसा रावत और गायत्री रावत ने तमिलनाडु की प्रवंधिका आर और रेशिका यू को 21-14, 19-21 और 21-16 से हराया।

ध्रुव, मनसा और गायत्री के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और उनके कोच डेके सेन, लोकेश नेगी को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड व यूपी के शटलरों की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments