HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चौकी में कार्यरत कांस्टेबल का असामयिक निधन, शोक

अल्मोड़ा : चौकी में कार्यरत कांस्टेबल का असामयिक निधन, शोक

📌 बेरेली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां कोतवाली रानीखेत अंतर्गत चौकी ताड़ीखेत में नियुक्त कांस्टेबल का असामयिक निधन हो गया है। उन्होंने आज बरेली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस परिवार के चौकी ताड़ीखेत, कोतवाली रानीखेत में नियुक्त 2002 बैच के कांस्टेबल यशपाल आर्या के निधन से तमाम पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि यशपाल के लीवर मे इन्फेक्शन हो जाने के कारण बरेली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान आज मंगलवार को तड़के करीब 01 बजे उनका देहावसान हो गया है।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरांत उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना भी जताई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments