HomeAccidentउत्तराखंड (दर्दनाक हादसा) : चलती स्कूटी में लगी आग, युवती की जलकर...

उत्तराखंड (दर्दनाक हादसा) : चलती स्कूटी में लगी आग, युवती की जलकर मौत

Uttarakhand News | उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट चलती स्कूटी में आग लगने से इसमें सवार चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की युवती की जलकर मौत हो गई। युवती देहरादून में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस के मुताबिक सोमवार को चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई।

थत्यूड़ के थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि युवती ने स्कूटी में हल्की आग लगने पर इसे सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगी तो अचानक टंकी फट गई और युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस पर स्थानीय निवासियों ने 108 वाहन की मदद से बुरी तरह से जली हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घो​षित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युवती देहरादून में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी और सोमवार को अपनी घर जा रही थी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे पर सीसीटीवी लगे हैं। इसमें दिख रहा है कि युवती ने हल्की आग लगने पर स्कूटी खुद ही सड़क किनारे खड़ी की और भागने से पहले ही वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जल गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments