HomeAccidentहल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा टैक्सी वाहन खाई में गिरा; एक की...

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा टैक्सी वाहन खाई में गिरा; एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल/खैरना | दिवाली के अगले दिन हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही है, नैनीताल जिले के चौकी खैरना अंतर्गत जौरासी के पास सोमवार तड़के हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा एक टैक्सी वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आज सोमवार तड़के 4 बजे करीब चौकी खैरना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जौरासी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही तत्काल दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आगे पढ़ें…

जहां जौरासी के पास कोसी नदी में 30 मीटर नीचे टैक्सी वाहन संख्या UK05TA4185 गिरा हुआ था जिसमें 6 लोग सवार थे। जिन्हें पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और अपने निजी वाहन से CHC गरमपानी पहुंचाया। जहां CHC के डॉक्टरों ने 6 घायलों में से 2 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। आगे पढ़ें…

जबकि एक व्यक्ति जो वाहन के नीचे दबा हुआ था उसने अस्पताल में दम तोड दिया, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य 3 घायलों का CHC में उपचार चल रहा है। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों ने बताया गया कि गाड़ी हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही थी। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया। आगे पढ़ें…

हादसे में 31 वर्षीय छतर सिंह खड़ायत पुत्र डिगर सिंह खड़ायत निवासी ग्राम डीडीहाट थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ की मौत हो गई।

घायलों की सूची :–

1- चालक हरीश कुमार पुत्र जोगाराम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मानीपुर पोस्ट राईआगर थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़। घायल चालक को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

2- सूरज सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कांडे किरोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़। घायल सूरज को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

3- घायल- जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुकलाड़ी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

4- घायल- संतोष कुमार मेहर पुत्र मेहर कुमार मेहर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धौला बलिया थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

5- घायल- हरीश कुमार पुत्र तारा राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेलकोट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, होमगार्ड चंदन सिंह, एसडीआरएफ टीम छड़ा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments