HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उमड़ी बाल वैज्ञानिकों की भीड़

अल्मोड़ा : जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उमड़ी बाल वैज्ञानिकों की भीड़

ADVERTISEMENTS

📌 ​राइंका में विज्ञान प्रदर्शनी व जीजीआईसी में विज्ञान ड्रामा

✒️ राज्य स्तरीय महोत्सव में शामिल होंगे अव्वल रहे प्रतिभागी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग किया। राइंका अल्मोड़ा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं जीजीआईसी अल्मोड़ा में विज्ञान ड्रामा हुआ। जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 18 से 20 नवंबर तक राइंका रुड़की हरिद्वार में किया जा रहा है।

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव
जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव

राइंका अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विभिन्न विकासखंडों से विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत लगभग 300 बाल वैज्ञानिक अपने प्रदर्शों का प्रदर्शन किया गया।

इस वर्ष एनएसईआरटी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मुख्य विषय ‘समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ रखा गया है। जिसके अंतर्गत 05 उप विषय स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए जीवनशैली, कृषि, संचार एवं परिवहन, संगणात्मक चिंतन के अन्तर्गत ब्लॉक स्तर पर जूनियर तथा सिनियर वर्ग प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया गया।

विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत मुख्य विषय ‘मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ रखा गया। जिसमें विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव जीएस बोरा, उत्तराखंड शासन थे। उन्होंने समस्त प्रतिभागी छात्र—छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त छात्र—छात्रायें अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यनरत छात्र—छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभायें छुपी हुई हैं। उन प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षकों का है।

विशिष्ठ अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा एडी बलोदी ने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तिव का विकास होता है। उन्होंने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें।

संयोजक प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट तथा प्रधानाचार्य राइंका स्यालीधार यूसी पाण्डेय द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।

जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन 18-20 नवम्बर, 2023 तक राइंका रुड़की हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी एवं विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त टीम द्वारा अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।

​विज्ञान प्रदर्शनी का यह रहा रिजल्ट —

विज्ञान महोत्सव का जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में सिनियर वर्ग स्वास्थ्य में शिल्पी लोहनी राम विद्या मंदिर इंटर कालेज डोटियालगांव, हर्षिता जोशी जीजीआईसी अल्मोड़ा एवं गुंजन तिवाड़ी राइंका बिंता द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। ‘पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ में बबीता पाण्डेय राइंका भनोली, प्रियांशी पंत श्री राम विद्या मंदिर इंटर कालेज डोटियालगांव, कृष्ण पटवाल कृविइंका चनोली द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कृषि में देवेन्द्र कुमार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनीआगर, रोशनी बोरा नेशनल इंका रानीखेत, गौरव राइंका पटलगॉव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचार एवं परिवहन में शुभम सिंह ठाकुर राइंका पटलगंव, ललित मोहन टम्टा राइंका बाड़ेछीना, गौरव सिंह अधिकारी नेशनल इंका रानीखेत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगणात्मक चिंतन में निर्मल सिंह मेर राइंका मेरगांव, भविष्य रावत राइंका भिकियासैण, योगेश नेगी राइंका बिंता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग स्वास्थ्य में रवि राउमावि मनीआगर, हर्षिता नव ज्योति इंका सिनार एवं ममता बिष्ट राइंका चौराहवालबाग द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

पर्यावरण के लिए जीवनशैली में देवरक्षिता नेगी बाविविम भटकोट, खुशी आर्या जलना, दिशा बिष्ट रौनडाल द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कृषि में कार्तिक हर्बोला द्वाराहाट इंटर कालेज, विवेक पाण्डेय राइंका गंगानगर, ईश्वर मठपाल नव ज्योति सिनार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संचार एवं परिवहन में शिवानी बिष्ट राइंका भनोली, हर्षित बिष्ट नव ज्योति इंटर कालेज सिनार, प्रणिता द्रोण प स्कूल द्वाराहाट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगणात्मक चिंतन में वैभव बजेली राइंका चौराहवालबाग, राहुल जोशी सिमलखेत, नितिन सिंह अधिकारी नेशनल इंटर कालेज रानीखेत द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान ड्रामा के परिणाम —

विज्ञान ड्रामा में विकासखंड धौलादेवी राउमावि मनीआगर की टीम द्वारा प्रथम स्थान, विकासखंड हवालबाग राबाइंका अल्मोड़ा द्वारा द्वितीय स्थान एवं विकासखंड द्वाराहाट राइंका मजखाली द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

विज्ञान ड्रामा में समापन के अवसर पर छात्र—छात्राओं को मार्गदर्शन देने एवं उत्साहवर्धन करने हेतु सुधा उप्रेती, प्रधानाचार्य राबाइका अल्मोड़ा तथा विज्ञान ड्रामा के निर्णायक मनमोहन चौधरी, जयश्री पोखरिया, नवीन सौराड़ी थे। डॉ हेम तिवारी, अभय शाह आदि उपस्थित थे। जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रतिभागियों को प्रशास्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गयी।

समस्त प्रतिभागियों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशास्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मनिसिट्रीयल कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसौड़ा भी उपस्थित थे। विज्ञान महोत्सव को सफल बनाने हेतु विभिन्न विषयों के निर्णायक सावन टम्टा, डॉ दीप जोशी, अनुज उपाध्याय, नीतू सूद, डॉ प्रभाकर जोशी, मनीश जोशी, डॉ कपिल नयाल, नारायण सिंह रावत, पंकज जोशी, अशोक रावत, तरुण जैड़ा, नरेन्द्रपाल सिंह, कमल जोशी, चारु चन्द्र पाण्डेय, एम तबस्सुम थे।

इसके अतिरिक्त दीप पांडे, धीरज कुमार, गोकुल सिंह देवड़ी, भोपाल सिंह, गौरव पाण्डेय आदि के साथ-साथ विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक विज्ञान समन्वयक तथा मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विज्ञान महोत्सव का संयोजन एवं संचालन जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर एवं मदन भंडारी ने किया।

Almora News : शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का विजेता

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments