HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इण्टर एवं हाईस्कूल बोर्ड परिक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रदेश की मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाले जनपद के छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सूक्ष्म सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं किताबें आदि देकर सम्मानित किया। इनमें जनपद के मिशन इण्टर कालेेज रानीखेत, विवेकानन्द बालिका विद्या मन्दिर जीवनधाम, विवेकानन्द इण्टर कालेज अल्मोड़ा की छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इनके अलावा विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अभिभावक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने होनहारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासित होकर मेहनत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे आगे बढ़कर अपने जनपद के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एडीएम बीएल फिरमाल व मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, डा. विद्या कर्नाटक ने भी सम्बोधित किया और बच्चों को शुभकानाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments