HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : मुआयने के दौरान लोनिवि के सुपरवाइजर पर चढ़ा रोड रोलर,...

लालकुआं : मुआयने के दौरान लोनिवि के सुपरवाइजर पर चढ़ा रोड रोलर, गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता क्षेत्र में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर के पैर पर रोड रोलर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार देर शाम लोनिवि के सुपरवाइजर प्रेम बल्लभ भट्ट सड़क का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल सुपरवाइजर को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अस्पताल में लोनिवि कर्मी को देखने पहुंचे विभाग के सहायक अभियंता एचके शाह ने बताया कि घायल सुपरवाइजर के पैर का ऑपरेशन चल रहा है। इधर हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments